बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: अगले महीने खत्म होगा कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय का कार्यकाल, यहां जानें आगे कौन चलाएंगे बिहार यूनिवर्सिटी

On: February 13, 2023 7:34 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय का कार्यकाल अगले महीने 12 मार्च को खत्म हो रहा है। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रभारी कुलपति ही विवि चलाएंगे।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

तीन महीने पहले राजभवन से नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया जाता हैं

बिहार यूनिवर्सिटी के सूत्रों ने बताया कि किसी भी कुलपति का कार्यकाल खत्म होने के तीन महीने पहले राजभवन से नए कुलपति की नियुक्ति का विज्ञापन जारी किया जाता है।

लेकिन अबतक इसे जारी नहीं किया गया है। विज्ञापन जारी होने के बाद ही राजभवन कुलपति की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी बनाती है।

मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति को ही बिहार यूनिवर्सिटी का प्रभार दिया जाएगा

उम्मीद जताई जा रही है कि मिथिला यूनिवर्सिटी के कुलपति को ही बिहार यूनिवर्सिटी का प्रभार दिया जाएगा। उधर, कुलपति के कार्यकाल खत्म होने से पहले कई लोग यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने की जुगत में लग गए हैं।

ये भी पढ़ें BRABU PAT 2021 : मार्च में होगी पीएचडी प्रवेश परीक्षा, तैयारी पूरी, यहां जाने कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने की जुगत में लग गए हैं

सूत्रों के मुताबिक 150 से अधिक लोग अपना आवेदन लेकर अधिकारियों के पास पहुंचकर दवाब बना रहे हैं कि कुलपति जाने से पहले उन्हें नौकरी दे दें।

यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि लोगों के दबाव के कारण कई अधिकारी कार्यालय भी नहीं आ रहे हैं। वर्ष 2019 में भी प्रभारी कुलपति प्रो. राज कुमार मंडल के समय कई लोगों की नियुक्ति का मामला उठा था।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now