बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 68th Prelims Exam 2023: बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, 12 फरवरी को 805 केंद्रों पर होगी परीक्षा, यहां जाने ने आयोग क्या कहा

On: February 9, 2023 10:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 68th Prelims Exam 2023 : बीपीएससी ने 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा Prelims Exam की तैयारी पूरी कर ली है। बीपीएससी (BPSC ) कार्यालय में सभी जिलों से आये नोडल ऑफिसर को परीक्षा पद्धति में बदलाव की जानकारी दी गयी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

परीक्षा संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया

इसमें एडीएम रैंक के इन नोडल अधिकारियों ने मंगलवार को अपने जिले में परीक्षा कार्य से संलग्न अधिकारियों को परीक्षा पद्धति में बदलाव के साथ-साथ उन्हें नयी परीक्षा पद्धति की विशेषता और इसके संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। BPSC 68th Prelims Exam

11 बजे के बाद अभ्यर्थियों का नहीं होगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 9:30 बजे सुबह से प्रवेश दिया जायेगा। BPSC 68th Prelims Exam 2023 परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले प्रवेश बंद कर दिया जायेगा. परीक्षा 12 बजे शुरू होगी. इसके लिए प्रवेश 11 बजे तक ही दिया जायेगा।

अभ्यर्थी के समक्ष ही ओएमआर शीट को सील किया जायेगा।

परीक्षा दो बजे समाप्त होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी के समक्ष ही ओएमआर शीट को सील किया जायेगा। इसके बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति दी जायेगी।

ये भी पढ़ें Bihar Computer Teacher Vacancy 2023: राज्य के 7360 हाईस्कूलों में कंप्यूटर शिक्षक की होगी बंपर भर्ती, कैबिनेट से मिली मंजूरी, यहां जानें कब से शुरू होगी भर्ती

805 परीक्षा केंद्रों पर 4.34 लाख अभ्यर्थी शामिल होगी

12 फरवरी को आयोजित यह परीक्षा राज्य के सभी 38 जिलों में आयोजित की जायेगी. इसमें प्रदेश के 805 परीक्षा केंद्रों पर 4.34 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 1.50 लाख लड़कियां और सात हजार दिव्यांग परीक्षार्थी भी शामिल होंगे। BPSC 68th Prelims Exam 2023 परीक्षा के लिए 28 जनवरी से अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर रहे हैं. रिक्तियों की कुल संख्या 324 है। BPSC 68th Prelims Exam

पटना में बनाये गये 59 केंद्र, शामिल होंगे 39 हजार परीक्षार्थी

पटना में 39033 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 59 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा शहर में ही आयोजित की जायेगी. अन्य जिलों में भी इस बार अधिकतर सेंटर जिला मुख्यालय में ही दिये गये हैं।

ये भी पढ़ें Patna High Court Recruitment 2023: पटना हाई कोर्ट में निकली असिस्टेंट ग्रुप बी के 550 पदों पर बंपर भर्ती, यहां जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी. एक गलत जवाब देने पर 0.25 अंक काट लिया जायेगा। BPSC 68th Prelims Exam 2023 OMR शीट पर व्हाइटनर या इरेजर चलाने पर भी निगेटिव मार्किंग है। इन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना भी मना है।

कदाचार में पकड़े जाने पर पांच साल तक नहीं दे पायेंगे परीक्षा

अभ्यर्थी किसी भी तरह की अफवाह फैलाते पकड़े गये, तो उन पर कार्रवाई होगी। उन्हें तीन साल तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जायेगा। BPSC 68th Prelims Exam 2023

सभी स्टेट बोर्ड व यूपीएससी को भेज दी जायेगी। वहीं, कदाचार के आरोप में पकड़े गये अभ्यर्थियों को पांच साल तक किसी भी परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया जायेगा। BPSC 68th Prelims Exam

68वीं संयुक्त (प्रारम्भिक ) प्रतियोगिता परीक्षा उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना

  1. इस परीक्षा में उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से प्रवेश की अनुमति दी गयी है। परीक्षार्थी अपने ऑनलाईन आवेदन में भरे गये मूल फोटो पहचान पत्र साथ में रखना सुनिश्चित करेंगे।
  2. परीक्षार्थियों को 11.00 बजे पूर्वाह्न के बाद परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। BPSC 68th Prelims Exam
  1. उक्त परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकृति एवं Negative Marking की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ½ (एक चौथाई) अंक घटाया जायेगा। Marker/White Fluid/ Blade / Eraser को परीक्षा कक्ष में ले जाना वर्जित है, इसका प्रयोग OMR Answer Sheet में करने पर एक चौथाई (% or 0.25) अंक दंड स्वरूप घटाया जायेगा।
  2. परीक्षा केन्द्र परिसर, जहाँ परीक्षा होनी है में मोबाईल फोन, ब्लुटुथ, वाई-फाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, Smart Watch आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर जाना एवं उपयोग वर्जित है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास परीक्षा कक्ष के अन्दर किसी भी प्रकार के Electronic सामग्री पाये जाने पर उसे कदाचार माना जायेगा।
  3. कदाचार में लिप्त पाये जाने / परीक्षा कक्ष में Electronic सामग्री के साथ पाये जाने पर परीक्षार्थी को इस परीक्षा सहित आगामी पाँच वर्षों के लिए एवं परीक्षा से संबंधित भ्रामक / सनसनीखेज अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

सभी सरकारी नौकरी की अपडेट्स पाने हेतु ज्वॉइन कीजिए

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Post Matric Scholarship Check Status Online 2026-27

Bihar Post Matric Scholarship Check Status Online 2026-27: Check for SC, ST, BC & EBC Students, Check Eligibility, Payment Process

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC Exam Calendar 2026–27

SSC Exam Calendar 2026–27: नई परीक्षा तिथियों का शेड्यूल जारी, CGL, CHSL, JE, Stenographer, MTS, GD सहित सभी परीक्षाओं की जानकारी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: बिहार में पहली बार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा! बिहार में पहली बार Eligibility Test, जानें पूरा परीक्षा पैटर्न

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान TRE-4 में होगी बंपर शिक्षक बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन