बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BSEB 12th Exam: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पा कर परीक्षा केंद्र में लड़का हुआ बेहोश, पहुंचा अस्पताल, यहां पढ़ें पूरी अपडेट

On: February 1, 2023 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BSEB 12th Exam 2023: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2023 की आज से परीक्षा शुरू हो चुकी हैं, सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित थे, कुछ काफी नर्वस भी थे।

मगर, बिहारशरीफ के एक परीक्षा केंद्र पर एक छात्र परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि किसी और कारण से नर्वस था और उसकी घबराहट इतनी बढ़ गई कि वो बेहोश हो गया। उस छात्र के घबराहट का कारण जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

करीब 500 लड़कियां वहां परीक्षा दे रही थी

दरअसल, छात्र जिस परीक्षाकेंद्र पर परीक्षा देने गया था, वहां सिर्फ और सिर्फ लड़कियां थी। लगभग 500 लड़कियां वहां परीक्षा दे रही थी, उन सभी लड़कियों के बीच छात्र एकलौता लड़का था। जिससे लड़का घबरा गया और इसी घबराहट में वो बेहोश हो गया।

ये भी पढ़ें BSEB 12th Exam Paper Leak 2023: परीक्षा के पहले दिन ही पेपर लीक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गणित का प्रश्नपत्र, क्या रद्द होगी परीक्षा?

मामला बिहारशरीफ के ब्रिलियन्ट स्कूल का

यह पूरा मामला बिहारशरीफ के ब्रिलियन्ट स्कूल का है. जहां अल्लामा इकबाल कॉलेज के छात्र मनीष शंकर का परीक्षा का केंद्र पड़ा था। मनीष सुबह परीक्षा केंद्र पर गया तो देखा कि उसकी केंद्र पर सिर्फ छात्राएं हैं।

आनन-फानन में छात्र को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

करीब 500 छात्राओं के बीच अकेला खुद को पाकर परेशान होने लगा और अचानक उसकी तबीयत बिगडने लगी और वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में छात्र को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभी भी सदमे में है छात्र

मनीष शंकर के परिवार ने कहा बोर्ड की गलती से उनके बेटे की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर छूट गया, उसने परीक्षा की तैयारी मन लगाकर की थी। लेकिन बोर्ड की गलती से उसका अब एक साल खराब हो जाएगा। वहीं अस्‍पताल में भर्ती मनीष शंकर अभी तक सदमे में नजर आ रहा है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा ना देने पाने के कारण भी वो बहुत दुखी है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार बोर्ड की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now