बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : कुलपति ने विभागों के माध्यम से एमफिल कराने का दिया था आश्वासन, हफ्तेभर में भी नहीं जारी हुआ नोटिफिकेशन

On: January 5, 2023 3:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में एमफिल कोर्स रेगुलर मोड में पीजी विभागों के माध्यम से पूरा कराने और दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में अनियमितता की जांच के लिए कुलपति के आश्वासन के बावजूद हफ्तेभर में कोई नोटिफिकेशन नहीं हो सका है।

29 दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक में सदस्यों ने मुद्दा उठाया, तो कुलपति ने पीजी विभागों ही थीसिस जमा कराने और वहीं से शोध की प्रक्रिया पूरी कराने का आश्वासन दिया था।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर। 

साथ ही डीडीइ की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी की घोषणा की थी. अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलने से छात्रों के साथ ही विभागाध्यक्ष व विश्वविद्यालय के अधिकारी भी असमंजस में हैं।

राजभवन की ओर से रेगुलेशन में स्पष्ट निर्देश

दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में एमफिल का थीसिस जमा करने के नाम पर अनियमितता की शिकायत सिंडिकेट सदस्यों ने कुलपति से की थी. सदस्यों ने कहा कि राजभवन की ओर से रेगुलेशन में स्पष्ट निर्देश है कि पीजी विभागों में ही थीसिस और शोध कराने होंगे।

कुलपति ने रेगुलेशन के अनुसार ही शोध कराने का आश्वासन

यह कोर्स रेगुलर मोड में है. ऐसे में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की इसमें कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए थी. इस पर कुलपति ने रेगुलेशन के अनुसार ही शोध कराने का आश्वासन दिया था। कहा गया कि पोस्ट ग्रेजुएशन रिसर्च काउंसिल (पीजीआरसी) और डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी (डीआरसी) के अधीन ही पूरी प्रक्रिया करायी जायेगी.

छात्रों का कहना है कि अगले हफ्ते एमफिल की लिखित परीक्षा का परिणाम आने वाला है. इसके बाद थीसिस जमा कराने का दबाव शुरू हो जायेगा. जल्द कोई निर्णय नहीं होने से उन्हें काफी नुकसान होगा.

कमेटी गठन में देर पर उठ रहे सवाल

दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में वित्तीय अनियमितता के आरोपों की जांच के लिए कुलपति प्रो हनुमान प्रसाद पांडेय ने सिंडिकेट की बैठक में पांच सदस्यीय कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें BRABU : वोकेशनल कोर्स सत्र 2022-25 में एडमिशन लेने वाले 13 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने पूरी प्रक्रिया

बैठक में ही कमेटी के सदस्य के रूप में डॉ अजीत कुमार, डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ बीरेंद्र चौधरी और डॉ रेवती रमण के नाम की घोषणा भी कर दी।

हालांकि अब तक यूनिवर्सिटी की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होने के कारण तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. कहा जा रहा है कि कमेटी में सदस्य बदलने को लेकर विवि के अधिकारियों पर लगातार दबाव पड़ रहा है. नामित सदस्यों का कहना है कि अब तक विश्वविद्यालय की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है, इस कारण जांच शुरू नहीं हो सकी है.

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now