बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar university पीजी में नामांकन के लिए अबतक तीन हजार आवेदन

On: April 1, 2021 6:12 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी में एडमिशन के लिए बुधवार रात तक तीन हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह आवेदन सात दिनों में छात्रों ने किया है। विवि की ओर से पीजी में 24 मार्च की रात से पोर्टल खोला गया था।

15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। कुल 5350 सीटें हैं। ये सीटें विवि पीजी विभागों से लेकर कॉलेजों तक की हैं। 20 अप्रैल तक विवि की ओर से एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। स्नातक के अंकों के आधार पर लिस्ट जारी की जाएगी। यूएमआईएसकोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने बताया कि एडमिशन के लिए तीन हजार छात्रों के आवेदन आ चुके हैं।

स्नातक के ऑनलाइन मार्क्सशीट के आधार पर आवेदन कराया जा रहा है। एडमिशन के समय मूल कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।

15 अप्रैल तक नामांकन के लिए हो सकता है। ऑनलाइन आवेदन

24 मार्च की रात से पीजी में पोर्टल खोला

स्नातक की दस हजार सीटों के लिए 50 आवेदन

उधर, विवि की ओर से स्नातक सत्र 2020- 23 के लिए भी आवेदन करने वालों की रफ्तार धीमी है। स्नातक के पिछले सत्र की बची दस हजार सीटों के लिए सात दिनों में 50 छात्रों ने आवेदन किया है। हालांकि, करीब एक लाख छात्रों का नामांकन दो महीना पहले ही हो चुका है। स्नातक के इस सत्र के लिए छात्र पांच अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले छात्र कॉलेजों में जाकर सीधे एडमिशन ले सकते हैं।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now