बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी ने कहा अप्रैल के तीसरे हफ्ते में आयेगा स्नातक पार्ट – 2 का रिजल्ट

On: March 28, 2021 8:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी पार्ट टू का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे हफ्ते में जारी होगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक मनोज कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि होली की छुट्टी के बाद 6 अप्रैल को यूनिवर्सिटी खुलेगा।

इसके बार रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार यूनिवर्सिटी में रिजल्ट तैयार होते – होते अप्रैल का तीसरा हफ्ता लग जायेगा पार्ट 2 में 61 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। पार्ट टू की परीक्षा जनवरी महीने में हुई थी

पार्ट टू की परीक्षा के कॉपियों में गलत गोला भर दे रहे परीक्षक :

पार्ट टू की कॉपियों जांच कर रहे परीक्षक कॉपियों के गोला भरने में गलती कर दे रहे हैं , परीक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि कॉपियों में कोडिंग की गयी है इसलिए मूल्यांकन में मार्क्स फाइल में गोला भरना
है । गोला भरने में परीक्षक कहीं कम घेरा बना रहे हैं , तो कहीं ज्यादा डार्क कर दे रहे हैं । इस कारण परीक्षा विभाग को इसे ठीक करने में दोहरी मेहनत करनी पड़ रही है।

अधूरी कॉपियों पर साइन कर परीक्षा विभाग को भेजा परीक्षा विभाग ने बताया कि परीक्षा केंद्रों से कई हजार कॉपियां ऐसी आयी हैं , जिन पर छात्र ने रोल नंबर नहीं लिखा है।

इन अधूरी कॉपियों के मूल्यांकन में परेशानी आ रही है . परीक्षा केंद्रों ने बिना देखे ही कॉपियों पर सिग्नेचर कर उसे विवि भेज दिया है , अब उसे भी ठीक करने में वक्त लग रहा है।

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now