बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PG 2nd Semester Result : पीजी सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में गड़बड़ी पर यूनिवर्सिटी में हंगामा, जाने प्रोवीसी ने क्या कहा

On: December 1, 2022 6:08 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG 2nd Semester Result: बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी सेकेंड सेमेस्टर में रिजल्ट गड़बड़ होने पर आरडीएस कॉलेज के विद्यार्थी बुधवार को यूनिवर्सिटी में हंगामा किया।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

परीक्षा नियंत्रक और प्रोवीसी के चेंबर में नारेबाजी

छात्र और छात्राओं कहना था की तीन से चार विषयों में छात्रों को फेल कर दिया गया है। एक पेपर में सात और आठ नंबर ही दिए गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक और प्रोवीसी के चेंबर में नारेबाजी भी की।

बॉटनी की छात्रा रीमा कुमारी ने बताया

यूनिवर्सिटी कैंपस में बॉटनी की छात्रा रीमा कुमारी ने बताया कि उसकी परीक्षा काफी अच्छी हुई थी, लेकिन उसे फेल कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉपी चेक करने में यूनिवर्सिटी ने काफी लापरवाही बरती है।

दो दिसंबर से पहले रिजल्ट नहीं सुधरा तो फिर आंदोलन

छात्रा आकांक्षा ने बताया कि आरडीएस कॉलेज के बॉटनी विषय के सभी 14 छात्र फेल कर दिए गए हैं। कोई एक विषय में फेल है तो कोई दो में। इसको लेकर सभी छात्र परीक्षा नियंत्रक से मिलने गए थे। कहा कि दो दिसंबर से पहले रिजल्ट नहीं सुधरा तो फिर आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़ें BRABU PG Result 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी ने जारी किया पीजी 2nd सेमेस्टर का रिजल्ट, यहां जाने कब जोगी 3rd सेमेस्टर की परीक्षा

रिजल्ट खराब होने से आक्रोशित छात्र सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे

पीजी सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2020-22 का रिजल्ट मंगलवार देर शाम जारी किया गया। रिजल्ट खराब होने से आक्रोशित छात्र सुबह 11 बजे यूनिवर्सिटी पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक से मिलने गए। वहां बताया गया कि परीक्षा नियंत्रक अभी नहीं आए हैं।

इसके बाद एक घंटे तक छात्र वहीं जमे रहे। परीक्षा नियंत्रक के नहीं आने के बाद भड़के छात्रों ने हंगामा किया। इसे बाद सभी प्रोवीसी प्रो. रवींद्र कुमार के पास गए और वहां हंगामा किया।

छात्रों को दो दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

छात्र रिजल्ट सुधार की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक छात्र प्रोवीसी के चेंबर हंगामा करते रहे। इस दौरान प्रोवीसी ने छात्रों को दो दिनों में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रोवीसी के आश्वासन के बाद छात्र यूनिवर्सिटी से लौटे।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now