बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : अगले साल पीजी के दो सत्रों में होगा नामांकन, जारी होगा एडमिशन कैलेंडर, जाने DSW ने क्या कहा

On: November 25, 2022 6:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG ADMISSION 2023 : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी के सत्र को पटरी पर लाने के लिए अगले वर्ष 2023 में दो सत्रों में दाखिला लिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया

यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि पीजी के सत्र को सही करने के लिए एक वर्ष में दो सत्रों का दाखिला लिया जाएगा।

सत्र लगातार एक वर्ष देरी से चल रहा

यूनिवर्सिटी में पिछले पांच वर्षों से पीजी का सत्र लगातार एक वर्ष देरी से चल रहा है। नामांकन से ही सत्र देर है। इस वर्ष सत्र 2022-24 का दाखिला होना चाहिए जबकि दाखिला सत्र 2021-23 के लिए लिया जा रहा है।

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि जब तक एक वर्ष में दो सत्र का दाखिला नहीं होगा यह नियमित नहीं हो पाएगा। कुलपति से भी इस बारे में अनुमति ली जाएगी।

पार्ट थ्री के रिजल्ट में देरी से सत्र हुआ देर 

बिहार यूनिवर्सिटी में पार्ट-3 के रिजल्ट में देरी से पीजी का सत्र देर चल रहा है। विवि से जुड़े लोगों ने पांच वर्षों से पार्ट-3 का रिजल्ट एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से नहीं आया। इसलिए पीजी में दाखिला भी एक वर्ष देर हो गया।

ये भी पढ़ें BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के Part – 2 का रिजल्ट जारी, 76 हजार से अधिक छात्र हुए पास, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

पांच वर्षों मे पांच कुलपति यूनिवर्सिटी में आए

पिछले पांच वर्षों से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पीजी के सत्र को सुधारने के लिए कोई उपाए नहीं किया। पांच वर्षों पांच कुलपति यूनिवर्सिटी में आ, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया।

सत्र देरी से दूसरे विवि में छूटा दाखिला 

विद्यार्थियों ने बताया कि पीजी में सत्र देर होने से दूसरे विश्वविद्यालयों में उनका दाखिला छूट गया। विवि के छात्र राजद नेता चंदन यादव ने बताया कि एक वर्ष पीजी का सत्र देर होने से जेएनयू, दिल्ली विवि और बीएचयू में छात्रों का रिसर्च या अन्य कोर्स में दाखिला छूट गया। हर वर्ष पांच हजार विद्यार्थी दूसरे विवि में दाखिले से वंचित हो रहे हैं।

एडमिशन कैलेंडर जारी कर निकाली जाएगी तिथि

यूनिवर्सिटी में अगले वर्ष जुलाई और सितंबर में दाखिले लिए जाएंगे। जुलाई में सत्र 2022-24 का और सितंबर में सत्र 2023-25 का दाखिला लिया जाएगा। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि मार्च में यूनिवर्सिटी एडमिशन कैलेंडर जारी करने जा रहा है। इसमें नामांकन प्रक्रिया की तिथि होगी।

इससे छात्रों को पता चल जाएगा कि कब-कब एडमिशन लिया जाएगा। बताया कि स्नातक की परीक्षा का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। स्नातक पार्ट-3 का रिजल्ट आने के बाद पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी पढ़ें BRABU B.Ed Result : इस दिन जारी होगा बीएड सत्र 2020-22 के 2nd Year परीक्षा का रिजल्ट, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now