बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में 6 महीने से TR स्कैनिंग का काम बंद, जाने कुलपति ने क्या कहा

On: November 11, 2022 7:13 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

Bihar University News : बिहार यूनिवर्सिटी में चल रहा टीआर के स्कैनिंग काम एजेंसी ने बंद कर दिया है। एजेंसी को वर्ष 1960 से अब तक के टीआर को स्कैन करना था। इसके लिए 25 अगस्त 2020 में एजेंसी से विवि ने करार किया था।

करीब छह महीने से टीआरए स्कैनिंग का काम नहीं हो रहा

परीक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने बताया कि करीब छह महीने से टीआरए स्कैनिंग का काम नहीं हो रहा है। एजेंसी ने वर्ष 1980 तक टीआर के स्कैनिंग का काम किया है। अभी करीब दस हजार टीआर के स्कैनिंग का काम बचा हुआ है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

लखनऊ की एजेंसी से स्कैनिंग करने के लिए करार

लखनऊ की एजेंसी से स्कैनिंग करने के लिए करार हुआ था। Bihar University News टीआर स्कैनिंग बंद होने पर यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने बताया कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। परीक्षा विभाग से इस बारे में पता किया जाएगा।

ये भी पढ़ें BRABU TDC Part-2 Result : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- 2 का रिजल्ट इसी सप्ताह होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

टीआर के काफी फट जाने के कारण एजेंसी से स्कैनिंग का करार हुआ

यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग में पुराने टीआर के काफी फट जाने के कारण एजेंसी से स्कैनिंग का करार हुआ था। फटे पुराने टीआर को स्कैन कर डिजिटल बनाना था, ताकि कभी पुराने सत्र के छात्रों के रिजल्ट तैयार करने में परेशानी नहीं हो।

टीआर के फट जाने से कई छात्रों के रिजल्ट सुधार में परेशानी आ रही थी। छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट सही नहीं हो पा रहे थे।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now