बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी के 37 कॉलेजों को मिलेगी स्थाई संबद्धता, यहां जाने कब होगी सिंडिकेट और सीनेट की बैठक

On: November 10, 2022 6:16 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी (BRA BIHAR UNIVERSITY) से एक बड़ी ख़बर सामने आई हैं कि बिहार यूनिवर्सिटी यानि BRABU के 37 कॉलेजों को स्थाई संबद्धता दी जाएगी। इन कॉलेजों ने यूनिवर्सिटी के पास स्थाई संबद्धता के लिए आवेदन किया है।

20 दिसंबर की सीनेट की बैठक में रखा जाएगा

इन कॉलेज के आवेदनों को पहले 29 नवंबर को होने वाली एफलियेशन कमेटी की बैठक में और फिर 20 दिसंबर की सीनेट की बैठक में रखा जाएगा। इन दोनों बैठकों में पास होने के बाद सरकार को इनकी स्थाई संबद्धन के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उसके बाद ही इन कॉलेजों को संबद्धता दी जाएगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

अभी 20 स्थाई संबंधन वाले कॉलेज

यूनिवर्सिटी में अभी 20 स्थाई संबंधन वाले कॉलेज हैं। इसके अलावा 27 नये कॉलेजों ने भी संबद्धन के लिए आवेदन दिया है। इन कॉलेजों को भी एफलियेशन कमेटी और सीनेट से पास कराया जाएगा। जिसको लेकर बिहार यूनिवर्सिटी में तैयारी चल रही है।

शुरू होने वाले नए कोर्स का प्रस्ताव रखा जाएगा

सरकार से पास होने के बाद इन कॉलेजों को बिहार यूनिवर्सिटी BRABU के पोर्टल पर चढ़ाया जाएगा। एफिलियेशन कमेटी की बैठक के बाद पांच दिसंबर को एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी होगी। इसमें नए कॉलेज और कॉलेजों में शुरू होने वाले नए कोर्स का प्रस्ताव रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें BRABU UG PG Admission : स्नातक में खाली सीटों पर नामांकन के लिए मिलेगा 10 कॉलेजों का ऑप्शन, PG में विषय बदल सकेंगे छात्र, यहां जाने पूरी डिटेल्स

रजिस्ट्रार डॉ. आरके ठाकुर ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) के कई कॉलेज में पीजी के कोर्स खुलने वाले हैं। इस पर भी चर्चा एकेडमिक काउंसिल में की जाएगी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. आरके ठाकुर ने बताया कि एकेडमिक काउंसिल के अलावा 10 दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक होगी और उसके बाद 20 दिसंबर को सीनेट की बैठक कराई जाएगी।

बिहार यूनिवर्सिटी समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now