बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar University : स्नातक और पीजी की बची सीटों को भरने के लिए होगा स्पॉट एडमिशन , प्रस्ताव तैयार, कुलपति की अनुमति का इंतजार

On: November 7, 2022 7:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU BIHAR UNIVERSITY: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2022-25 की बची सीटों पर स्पॉट एडमिशन के लिए इसी हफ्ते प्रक्रिया शुरू होगी।

कुलपति की अनुमति के बाद दिशा-निर्देश जारी

UMIS शाखा ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. कुलपति की अनुमति के बाद दिशा-निर्देश जारी किया जायेगा. अब तक मेधा सूची में जगह नहीं बना सके करीब 45 हजार विद्यार्थी स्पॉट एडमिशन के इंतजार में हैं, ताकि जहां जगह मिले वे नामांकन ले सकें।

दूसरी और तमाम संबद्ध कॉलेजों में अब तक 15 से 20 प्रतिशत नामांकन ही हो सका है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दर्जनभर कॉलेजों का नाम पोर्टल पर जोड़ा गया. वहाँ नामांकन की सबसे खराब स्थिति है।

करीब 10 हजार नये अभ्यर्थियों ने आवेदन किया

प्रबंधन का कहना है कि सीटें नहीं भरीं, तो कॉलेज का संचालन भी मुश्किल हो जायेगा. ऐसे में कॉलेज प्रबंधन लगातार यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के संपर्क में है. पिछले महीने तीसरी मेधा सूची जारी करने से पहले आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया था. साथ ही कॉलेज या विषय का विकल्प बदलने का भी अवसर दिया गया. इसमें करीब 10 हजार नये अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

सीट के बराबर नहीं हो सका है आवेदन

विश्वविद्यालय के 39 अंगीभूत तीन गवर्नमेंट सहित 112 कॉलेजों में स्नातक सत्र 2022-25 के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. तीन बार आवेदन के लिए पोर्टल खोलने के बाद भी सीट के बराबर अभ्यर्थी नहीं मिल सके. इन कॉलेजों में करीब पौने दो लाख सीट है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

ये भी पढ़ें BRABU TDC Part 2 Result : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट-2 के रिजल्ट में देरी का क्या है कारण? परीक्षा नियंत्रक ने दी ये बड़ी अपडेट, यहां जाने कब जारी होगी रिजल्ट

1.10 लाख सीटों पर ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई

वहीं पांच जिलों से 1.55 लाख अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया है. विवि की ओर से तीन मेधा सूची जारी किये जाने के बाद 1.10 लाख सीटों पर ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई है. स्पॉट एडमिशन के समय अभ्यर्थियों को ऐसे विषय के चयन की छूट दी जायेगी, जिसमें प्रैक्टिकल नहीं है।

अभ्यर्थियों को ऐसे विषय के चयन की छूट दी जायेगी, जिसमें प्रैक्टिकल नहीं

विश्वविद्यालय की ओर से तीन मेधा सूची जारी किये जाने के बाद भी 1 लाख 10 हजार सीटों पर ही नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई है. स्पॉट एडमिशन के समय अभ्यर्थियों को ऐसे विषय के चयन की छूट दी जायेगी, जिसमें प्रैक्टिकल नहीं है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now