यूनिवर्सिटी मे छात्रों के भरे गये स्नातक पार्ट-वन के परीक्षा फॉर्म का सत्यापन न होने से सैकड़ों छात्रों का एडमिट कार्ड रुक सकता है। विवि की ओर से छात्रों के फॉर्म को सत्यापन कराकर भेजने का आदेश दिया तो कॉलेजों की बैचेनी बढ़ गई है। अब कॉलेज आईडी व पासवर्ड न होने की बात कर रहे हैं।
बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट वन के परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा करने की आखिरी तिथि रविवार को पूरी हो रही है। शनिवार को आरएसएस कॉलेज, चोचहां ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा कहा कि उन्हें पोर्टल का आईडी पासवर्ड ही नहीं उपलब्ध कराया गया है। इस कारण ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कॉलेज को दो बार पहले ही आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराया जा चुका है।

कॉलेज प्राचार्य को सचिव के माध्यम से नया पासवर्ड के लिए आवेदन देने के लिए कहा गया है। वहीं, बिना संबद्धता कॉलेजों के छात्रों पर विवि की ओर से शनिवार को भी निर्णय नहीं हो सका। करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा फंसी हुई है। सात सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। इधर, विवि पार्ट-वन की परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है।
Rn college Telegram group – Click here
Rn college Facebook group – Click here
Bihar University info – Click here
- Bihar Smart PDS 2.0 2026: राशन कार्ड अप्लाई, नाम जोड़ना, हटाना आवदेन स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन
- Bihar Graduation Scholarship 2026 Payment Date: बिहार की छात्राओं के खाते में आएंगे ₹50,000! 1.50 लाख छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन तक जारी हो सकती है राशि
- Tata Capital Pankh Scholarship Program 2026: छात्रों को ₹18,000 तक आर्थिक सहायता, 26 अक्टूबर तक आवेदन
- BRABU Graduation Part-3 Special Exam 2026 : स्नातक पार्ट-3 छात्रों के लिए बड़ी राहत, स्पेशल परीक्षा की मिली मंजूरी, जल्द जारी होगा नोटिस
- Bihar Panchayat Pashu Sahayak Bharti 2026: पंचायत स्तर पर पशु सहायक के हजारों पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर










