बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बड़ी खबर! स्नातक और पीजी की खाली सीटों पर OnSpot Admission होगा या नहीं, इस पर इस दिन हो सकता है बड़ा फैसला, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

On: November 2, 2022 8:50 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Admission 2022: तीसरी लिस्ट से दाखिले के बाद भी बिहार यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में 60 हजार सीटें खाली हैं। इसी तरह पीजी में भी 16 सौ से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं।

हजारों छात्र-छात्राओं को नामांकन नहीं होने की चिंता सता रही

अहम बात यह है कि इतनी सीटें खाली होने के बाद भी हजारों छात्र-छात्राओं को नामांकन नहीं होने की चिंता सता रही है। अब आगे इन छात्र-छात्राओं का क्या होगा, इस पर दो दिनों में विवि खुलने पर फैसला होगा।

दिवाली छठ पर्व की छुट्टी के बाद यूनिवर्सिटी 3 नवंबर से खुल रहा

दिवाली छठ पर्व की छुट्टी के बाद यूनिवर्सिटी 3 नवंबर से खुल रहा है। इस पर कुलपति के निर्णय के बाद ही मुहर लगेगा। पदाधिकारियों की मानें तो यूनिवर्सिटी की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑन स्पॉट नामांकन की योजना है।

तीन मेरिट लिस्ट के बाद जिन छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं हो सका है, उन्हें 10 कॉलेजों का ऑप्शन दिया जा सकता है। इनमें से किसी में स्टूडेंट स्नातक में एडमिशन ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें BRABU TDC PART-2 Result : स्नातक पार्ट-2 की कॉपियों की जांच पूरी, यहां जाने किस दिन जारी होगा रिजल्ट

इधर, पीजी में विषय बदल कर नामांकन की मिलेगी छूट

पीजी में भी विभिन्न विषयों में 1600 से अधिक सीटें रिक्त रह गई हैं। तीन लिस्ट के आधार पर अब तक 3500 नामांकन हुए हैं।

यूएमआईएस के समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा

यूएमआईएस के समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा कि ऑनर्स के विषय को चेंज करने की भी छूट मिलेगी। दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत सहित कई अन्य विषय जो नन प्रैक्टिकल हैं, उनमें सीटें खाली हैं।

छात्र इनमें विषय बदल कर नामांकन ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। वहीं, जिन विषयों में सीटें खली हैं, उनमें आसानी से नामांकन हो सकेगा।

ये भी पढ़ें BRABU TDC Part 1 Exam: 21 अक्टूबर को होने वाली दोनों पाली की स्थगित परीक्षा आज, यूनिवर्सिटी ने जारी किया जरूरी दिशा- निर्देश

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now