बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में बदलेगा मूल्यांकन का तरीका, परीक्षा का नाम बदला, UGC ने कुलपति को दिया निर्देश यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

On: October 28, 2022 6:21 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी समेत सभी युनिवर्सिटी में परीक्षा में मूल्यांकन का तरीका जल्द ही बदलेगा। UGC ने इसको लेकर बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति को निर्देश जारी किया है। इसे नये सत्र से लागू करने के लिए यूनिवर्सिटी को पत्र भी भेजा है।

परीक्षा और उसके परिणाम के फोबिया से बचाने के लिए यह प्रयास

UGC का कहना है कि नई शिक्षा नीति के तहत छात्र एवं छात्राओं को परीक्षा और उसके परिणाम के फोबिया से बचाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। छात्रों को अब दैनिक, साप्ताहिक, त्रैमासिक और साल के अंत में एक परीक्षा देनी होगी।

साल के अंत में होने वाली परीक्षा का नाम यूजीसी ने Long Test रखा है। जिसको लेकर यूजीसी ने सख्त निर्देश दिया है। यूजीसी का कहना है कि मूल्यांकन के इस नए तरीके से छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम पड़ेगा और वे लगातार अपने Syllabus और अपनी पढ़ी से जुड़े रहेंगे।

डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो.अभय कुमार सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत इस पहल से छात्र हित में कई बदलाव हो रहे हैं। मूल्यांकन के इस नये फॉर्मूले से छात्रों को काफी फायदा होगा। छात्र साल भर मेहनत करेंगे और उन पर एक ही बार परीक्षा का भार नहीं पड़ेगा।

कॉलेज की कक्षाओं में परीक्षा देने से छात्रों की उपस्थिति भी कक्षा में बढ़ेगी। UGC के निर्देश के आलोक में बिहार यूनिवर्सिटी में भी इस नये नियम को लागू किया जायेगा।

BRABU : अगले दो माह में होगी 19 परीक्षाएं, छुट्टी में भी बनाया जा रहा परीक्षा शेड्यूल, यहां जाने कौन-कौन सी होंगी परीक्षाएं

कॉलेजों को प्रैक्टिकल परीक्षा लेने पर ज्यादा जोर

यूजीसी ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा लेने पर यूनिवर्सिटी ज्यादा जोर दें। लिखित के साथ मौखिक परीक्षाएं भी ली जाएं। छात्रों को Problem Based Assignment दिये जाएं। यूनिवर्सिटी परीक्षा में छात्रों के Self Assessment पर काम करें। परीक्षा में सेमिनार व प्रेजेंटेशन के नंबरों को भी जोड़ने का निर्देश यूजीसी ने दिया है।

परीक्षा में अपनाया जायेगा ग्रेडिंग सिस्टम

परीक्षा में नंबर की जगह ग्रेडिंग सिस्टम अपनाया जायेगा। यूजीसी ने कहा है कि स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में सीजीपीए के तहत मूल्यांकन किया जायेगा। इससे छात्रों को फेल होने का डर नहीं रहेगा। छात्रों को प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड दिया जायेगा। जिससे छात्रों को काफी फायदा होगा।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य