बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU TDC Part 1 Exam : कल से शुरू होगी स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट – 1 की परीक्षा, एडमिट कार्ड के लिए काउंटरों पर उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़

On: October 17, 2022 7:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU TDC PART-1 EXAM 2022 : बिहार विश्वविद्यालय की स्नातक (सत्र 2021-24) प्रथम वर्ष परीक्षा 2022 पांच जिलों के 43 केंद्रों पर 18 अक्तूबर से शुरू होगी।

मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्र बने है

इस परीक्षा में करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक 13 परीक्षा केंद्र बने हैं. वहीं वैशाली में 11, सीतामढ़ी में 6, मोतिहारी में 6 व बेतिया में 7 केंद्रों पर परीक्षा होगी।

यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी

यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. पहले 22 अक्तूबर तक ऑनर्स की परीक्षा होनी थी। लेकिन, विश्वविद्यालय ने 21 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित करते हुए दो नवंबर की तिथि निर्धारित की है।

कई कॉलेजों में शनिवार से एडमिट कार्ड दिया जा रहा है

वहीं तीन से 15 नवंबर तक जनरल व सब्सिडियरी की परीक्षा होगी. परीक्षा विभाग ने शुक्रवार की शाम को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कई कॉलेजों में शनिवार से एडमिट कार्ड दिया जा रहा है, जबकि कुछ कॉलेजों में सोमवार को एडमिट कार्ड वितरित किया जायेगा.

BRABU TDC Part-1 Exam Centre List : स्नातक पार्ट-1 परीक्षा की नई केंद्रों की सूची जारी, यहाँ से देखे किस कॉलेज में है आपका सेंटर, ऑफिशियल नोटिस जारी

कालेजो में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी

बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक पार्ट वन परीक्षा 2022 का एडमिट कार्ड रविवार को नगर के महाविद्यालयों में बांटा गया। परीक्षा 18 अक्टूबर से सभी केंद्रों पर होगी। प्रवेश पत्र के वितरण के पहले दिन नगर के एमजेके कालेज एवं रामलखन सिंह यादव कालेज में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

BRABU Part 1 Exam Guidelines 2021-24 : स्नातक पार्ट- 1 की परीक्षा 18 से, छात्र एवं छात्राओं के लिए परीक्षा गाइडलाइंस जारी, यहां पढ़ें पूरी गाइडलाइंस

प्रवेश पत्र लेने के लिये परीक्षार्थी दिनभर ही हल्ला करते रहे। प्रवेश पत्र सुबह 10 से शाम 4 बजे वितरित किया गया। एडमिट कार्ड गया। लेने के लिए अभ्यर्थी सुबह 9 बजे से ही कतार में लगे थे।

इसके लिए दोनों महाविद्यालय में तैयारी कर ली गई थी। नगर के एमजेके कॉलेज में अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। एक तरफ जहां महाविद्यालय में इंटर के सेंटअप की परीक्षा चल रही थी।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now