बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022: स्नातक में नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची से पहले आवेदनों की होगी जांच, यहां जाने कब जारी होगी मेरिट लिस्ट

On: September 9, 2022 4:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक नामांकन के लिए जारी पहली मेधा सूची में शामिल छात्रों के आवेदनों में गड़बड़ी मिलने के बाद विवि प्रशासन दूसरी सूची जारी करने से पहले पूरी सावधानी बरत रहा है।

यूनिवर्सिटी सभी आवेदनों की फिर से जांच कर रही

दूसरी सूची अगले हफ्ते सोमवार या मंगलवार को जारी हो सकती है। इसको जारी करने से पहले यूनिवर्सिटी सभी आवेदनों की फिर से जांच कर रही है।

यूनिवर्सिटी के UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि हमलोग हमेशा पूरी सावधानी से मेधा सूची निकालते हैं। पहली बार भी पूरी सजगता बरती गई थी। इस बार भी हमलोग पूरी एहतियात बरत रहे हैं।

Bihar University: स्नातक और PG में आवदेन सुधार का खुला Online पोर्टल, यहाँ से करें एडिट 

जांच पूरी होने के बाद ही मेधा सूची कॉलेजों को भेजा जाएगा

सभी आवेदनों की फिर से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मेधा सूची कॉलेजों को भेजा जाएगा। इसके बाद छात्रों का दाखिला लिया जाएगा। स्नातक की पहली मेधा सूची में 100 से अधिक छात्रों की जाति बदलने और लगभग 28 हजार छात्रों के जेंडर बदलने का मामला सामने आया था।

आवेदन और विषय सुधार के लिए एडिट का विकल्प दिया गया

साइबर कैफे में ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरन ऐसी गड़बड़ी होने की बात सामने आई थी। इसके बाद बिहार विवि में इन चीजों पर लगाम लगाने के लिए कवायद शुरू की दी है।

कोऑर्डिनेटर ने बताया कि अभी स्नातक और पीजी में छात्रों को आवेदन और विषय सुधार के लिए एडिट का विकल्प दिया गया है। इसके बाद जांचकर दाखिले के लिए दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें BRABU: स्नातक सत्र 2022-25 के पार्ट 1 के छात्रों को आवेदन में सुधार के लिए दो दिन में खुलेगा पोर्टल, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now