बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PG Admission 2021 : पीजी सत्र 2021-23 में एडमिशन प्रक्रिया पर लगी रोक, यहां जानिए क्या है वजह

On: August 24, 2022 5:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG Admission 2021 : बिहार यूनिवर्सिटी के पीजी विभागों में नामांकन के दौरान छात्राओं से फीस लेने का छात्रों ने मंगलवार को विरोध किया। विवि के इस फैसले से नाराज छात्रों ने विभागों में पहुंच नामांकन बंद कराया दिया। कहा कि जब तक इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

सरकार से पैसा मिलने पर उक्त राशि छात्राओं को लौटा दी जाएगी

वहीं, छात्रों के आक्रोश के बाद विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर पीजी में नामांकन के दौरान छात्राओं से ट्यूशन फीस लेने पर रोक लगा दी है। इससे पहले विवि ने पीजी विभागों को पत्र जारी कर कहा था कि वह छात्राओं से भी नामांकन के समय फीस लें। सरकार से पैसा मिलने पर उक्त राशि छात्राओं को लौटा दी जाएगी।

बीआरए बिहार विवि ने विरोध के बाद छात्राओं से ट्यूशन फीस लेने पर लगाई रोक

एडमिशन कमेटी की बैठक में इसपर निर्णय हुआ था। राज्य सरकार ने पीजी तक छात्राओं से फीस नहीं लेने का निर्देश कई वर्ष पहले से दिया हुआ है।

मामले में पीजी भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. राम प्रवेश यादव ने बताया कि दोपहर एक बजे कई छात्र विभाग में आ गए और नामांकन को बंद करा दिया। इसके बाद नामांकन लेने आए सभी छात्र वापस लौट गये।

छात्र लोजपा (रामविलास) के नेता गोल्डने सिंह ने बताया

छात्र लोजपा (रामविलास) के नेता गोल्डने सिंह ने बताया कि उन विभागों में नामांकन बंद कराया गया, जहां छात्राओं से फीस ली जा रही थी। कहा कि छात्र नेताओं ने इस मामले को लेकर रजिस्ट्रार और प्रॉक्टर से भी मुलाकात की।

अधिकारियों ने मामले पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा कि विवि में एससी और एसटी छात्राओं से भी फीस ले रहा है, जब तक फीस लिया जाएगा तबतक नामांकन नहीं होने दिया जाएगा।

BRABU UG Admission 2022: स्नातक सत्र 2022-25 में नामांकन में आई तेजी, 3 दिनों में 83 हजार स्टूडेंट्स कतार में, यहां जाने विस्तृत डिटेल्स 

सरकार से पास है करोड़ों का बकाया 

पीजी के अलावा स्नातक में भी छात्राओं से फीस लेने का निर्णय एडमिशन कमेटी में पास किया गया था। सरकार से पैसा मिलने के बाद छात्राओं को राशि लौटाई जानी है। उधर, कॉलेजों के प्राचार्यों का कहना है कि सरकार से आज तक इस मद में राशि नहीं आई है। हमलोगों के करोड़ों रुपये सरकार के पास बकाया हैं।

25 अगस्त तक लेना है विद्यार्थियों का दाखिला

बिहार विवि के पीजी में पहली मेधा सूची के आधार पर 25 अगस्त तक दाखिला होना है। इसके बाद दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में पांच हजार छात्रों का नाम विवि ने जारी किया था।

पीजी में 6000 छात्रों का दाखिला होना है

पीजी में पहली सूची निकालने के बाद अब तक कई विषयों में आधी सीटें भी नहीं भरी हैं। शिक्षकों ने बताया कि पीजी नामांकन रोक देने से जिन छात्रों का नाम आया उनका दाखिला भी नहीं हो सकेगा और वे इससे वंचित रह जाएंगे। पीजी में 6000 छात्रों का दाखिला होना है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BIHAR SCHOLARSHIP : मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि जारी, स्नातक पास छात्राएं यहां से करें चेक अपना Payment Status

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now