बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar DElEd Entrance Exam : राज्य के सभी डीएलएड संस्थानों में नामांकन की संयुक्त परीक्षा अगस्त में, बोर्ड ने जारी किया निर्देश

On: June 21, 2022 1:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar DElEd Entrance Exam 2022: राज्य के सभी सरकारी और निजी डीएलएड के सत्र 2022-23 में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अगस्त के आखिर में होगी। यह परीक्षा पहली बार कम्प्यूटर आधारित होगी।

एक सप्ताह के अंदर संबंधित अभ्यर्थियों से आवेदन लिये जाएंगे

प्रवेश परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति करेगी। एक सप्ताह के अंदर संबंधित अभ्यर्थियों से आवेदन लिये जाएंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

BSEB OFSS Inter Admission 2022 : कल से शुरू होगा इंटर में नामांकन के लिए आवेदन, ऑफिशियल नोटिस जारी, यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

डी.एल.एड के वर्ष 2022-24 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लेने का निर्णय लिया

विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डीएलएड में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परेशानियों एवं मेधा को अनदेखा करने की शिकायतों को देखते हुए बिहार सरकार ने पहली बार राज्य के सभी संस्थानों (निजी सहित) में डी.एल.एड के वर्ष 2022-24 में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट लेने का निर्णय लिया है।

परीक्षा अगस्त माह के उत्तरार्द्ध में आयोजित करने का निर्देश

इससे मेधावी छात्रों को लाभ होगा तथा मेधा के अनुसार ही प्रवेश मिलेगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को निर्देश दिया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर परीक्षा के लिए आवेदन लेने का कार्य प्रारंभ कर दें। परीक्षा अगस्त माह के उत्तरार्द्ध में आयोजित करने का निर्देश है।

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक

विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि इस वर्ष किसी भी संस्थान द्वारा इस प्रवेश परीक्षा से भिन्न छात्रों का प्रवेश डी.एल.एड कोर्स में नहीं लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर तथा बेल्ट्रान के एमडी संतोष मल्ल आदि मौजूद रहे।

बिहार बोर्ड एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

CET BEd Exam 2022: ‘अग्निपथ विरोध’ के चलते 23 जून को होने वाली सीईटी बीएड प्रवेश परीक्षा अगली सूचना तक स्थगित

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now