बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BIHAR TET : बिहार में TET खत्म, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को पास करनी होगी CTET परीक्षा

On: June 16, 2022 10:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BIHAR TET : बिहार सरकार अब शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) नहीं लेगी। राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने खुद आधिकारिक पत्र के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अपने फैसले से अवगत कराया है।

पत्र ट्विटर पर रवि प्रकाश ने डाला है

बता दें कि केन्द्र सरकार की ओर से हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) आयोजित होती है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) अलग से कराने की जरुरत महसूस नहीं हो रही है। यह प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के सचिव को लिखे एक पत्र में कहा है। यह पत्र ट्विटर पर रवि प्रकाश ने डाला है। इस पत्र के बाद साफ हो गया है कि बिहार सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) नहीं लेगी।

Bihar CET-B.Ed Admit Card 2022 : Bihar B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET के आयोजन पर सरकार ने रोक लगा

पत्र के अनुसार, बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET के आयोजन पर सरकार ने रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने खुद आधिकारिक पत्र के द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को अपने फैसले से अवगत कराया है। गौरतलब है कि बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी सरकार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को दे रखी है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित नहीं होने पर शिक्षक बनने के योग्य अभ्यर्थियों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाईकोर्ट ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से स्थिति स्पष्ट करने का आदेश दिया था। इसके बाद विद्यालय परीक्षा समिति ने शिक्षा विभाग से इस बारे में जानकारी मांगी। शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को पत्र लिखकर सरकार के फैसले की जानकारी दे दी।

बिहार विद्यालय परीक्षा, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU : ऑनलाइन क्लास के लिए बिहार यूनिवर्सिटी में बनेगा रिकॉर्डिंग रूम, राजभवन के निर्देश के बाद कवायद शुरू, यहाँ जाने पूरी डिटेल्स

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!