बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक नामांकन के आखिरी में मिली 9 कॉलेजों को मान्यता, अब इन कॉलेजों में भी तीसरी मेरिट लिस्ट में होगा नामांकन

On: October 1, 2022 7:20 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG 3rd Merit list: बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन आखिरी चरण में है। दो मेरिट लिस्ट से अब तक 80 हजार छात्र-छात्राओं का दाखिला हो चुका है। अब अधिकतर वैसे ही अभ्यर्थी नामांकन से वंचित हैं, जिन्हें पसंद का विषय नहीं मिल सका है।

9 नए कॉलेजों को 2022-23 के लिए संबद्धता मिली

ऐसे में अब सरकार से 9 नए कॉलेजों को 2022-23 के लिए संबद्धता मिली है। इन कॉलेजों की मान्यता पिछले 10 से 12 दिनों में आई है।

यूनिवर्सिटी के अनुसार, यदि नामांकन के लिए हुए आवेदन के समय ही इन कॉलेजों के संबंधन की स्वीकृति मिल जाती तो स्टूडेंट के साथ कॉलेजों को भी फायदा होता।

आधा दर्जन कॉलेजों में किसी विषयों में नामांकन नहीं

छात्रों को इन कॉलेजों में अपने च्वॉइस के विषय मिल जाते। छात्रों की पसंद कला में इतिहास, हिंदी, भूगोल, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान विषयों में सबसे अधिक है। ऐसा नहीं होने से इन 9 कॉलेजों में से आधा दर्जन कॉलेजों में किसी विषयों में नामांकन नहीं होसका है।

यूएमआईएस के समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा

वे भी तीसरी लिस्ट के लिए एडिट कर सकते हैं। यूएमआईएस के समन्वयक डॉ. टीके डे ने कहा कि जैसे जैसे सरकार से संबंधन का पत्र मिला है, उसके आधार पर उन कॉलेज का नाम पोर्टल पर दिया गया है। देरी से स्वीकृति मिलने से इन कॉलेजों में काफी कम नामांकन हो सका है।

ये भी पढ़ें Bihar University : स्नातक और पीजी में नामांकन के लिए फिर खुला आवेदन का पोर्टल, यहां से करें आवेदन

इन कॉलेजों की आस अब तीसरी मेरिट लिस्ट पर

अब इन कॉलेजों का आखिरी आसरा दुर्गापूजा के बाद निकलने वाली तीसरी मेरिट लिस्ट पर है। विवि ने इस लिस्ट से पहले नए आवेदन के साथ नामांकन से वंचित रह गए आवेदकों को एडिट करने का मौका दिया है।

9 अक्टूबर तक छात्र विषय एवं कॉलेज में बदलाव कर सकते हैं। वैसे छात्र जिनका पहली और दूसरी मेधा सूची में नाम आया लेकिन नामांकन नहीं ले सके।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य