BSEB 12th Exam 2023: इंटर परीक्षा के तीसरे दिन 65 छात्र निष्कासित, यहां जानें बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने क्या कहा

Bihar Board 12th Exam Update 2023: बिहार बोर्ड BSEB के इंटर वार्षिक परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रथम पाली में रसायनशास्त्र विषय की परीक्षा ली गयी।

दूसरी पाली में जियोग्राफी की परीक्षा हुई। दोनों पाली को मिलाकर राज्यभर से 65 छात्र को निष्कासित किया गया है। वहीं 3 फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़े गये। पटना जिले से एक भी निष्कासित नहीं हुए हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

नवादा में सबसे ज्यादा छात्र निष्कासित

नवादा में सबसे ज्यादा 13 छात्र निष्कासित हुए। वैशाली से 10 और समस्तीपुर से 8 छात्रों को निष्कासित किया गया।
प्रथम पाली में 40,854 और दूसरी पाली में 14,712 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में वोकेशनल के फाउंडेशन कोर्स की भी परीक्षा हुई।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने किया औचक निरीक्षण

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना स्थिति केबी सहाय उच्च विद्यालय शेखपुरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने केंद्र पर परीक्षा संचालन की समीक्षा भी
किया। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो रही है।

ये भी पढ़ें

आज होने वाली इंटर की परीक्षा

शनिवार को Science और Commerce संकाय के English विषय की परीक्षा प्रथम पाली में होगी। द्वितीय पाली में कला संकाय का इतिहास और वोकेशनल कोर्स के इलेक्टिव विषय ट्रेड पेपर – 1 की परीक्षा होगी।

जिलेवार निष्कासित छात्र की सूची

  • नालंदा- 03

  • भोजपुर- 03

  • रोहतास- 01

  • नवादा- 13

  • औरंगाबाद- 02

  • अरवल 04

  • सीतामढ़ी- 04

  • वैशाली – 10

  • सारण- 02
  • दरभंगा- 01

  • समस्तीपुर 08

  • सहरसा- 02

  • सुपौल- 01

  • मधेपुरा – 07

  • भागलपुर- 03
  • शेखपुरा – 01

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here