मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BRABU PG 1st Semester Exam : सिलेबस पूरा किए बिना पीजी 1st सेमेस्टर की परीक्षा देंगे 6000 छात्र, जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

On: January 16, 2023 7:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG 1st Semester Exam : बिहार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सत्र Regular करने के लिए लगातार परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया है।

पीजी सत्र 2021-23 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम 30 जनवरी, 2023 से प्रस्तावित है। इस सत्र में नवंबर तक नामांकन ही लिया गया था। ऐसे में विद्यार्थियों का Syllabus पूरा नहीं हो सका है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर। 

छात्र छात्राओं की चिंता बढ़ी

जिन विद्यार्थियों ने अक्टूबर में भी नामांकन लिया है, मुश्किल एक महीने उनकी कक्षाएं चल सकी हैं। ऐसे में बिना सिलेबस पूरा हुए परीक्षा की घोषणा ने विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है।

माडल सेट जारी कर उसी के आधार पर होगी परीक्षा

बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया था कि परीक्षा से पूर्व उन्हें Model Question Paper उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हीं प्रश्नों के आधार पर उनकी तैयारी होगी। परीक्षा में उसी माडल सेट से प्रश्न पूछे जाएंगे। अबतक माडल प्रश्नपत्र भी विभागों की ओर से उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं।

छात्र-छात्राओं ने कहा- पहले माडल प्रश्न मिले तब हो परीक्षा

पीजी 1st सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। कामर्स के छात्र रंजन कुमार, गणित की छात्रा सोनी, पंकज कुमार, पीयूष भारद्वाज, रंजेश कुमार, दीपक कुमार अबतक सिलेबस भी पूरा नहीं हो सका है।

आदि छात्रों ने कहा कि ऐसे में परीक्षा की घोषणा किए जाने के कारण परेशानी है। विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि माडल प्रश्नपत्र भी नहीं मिला है। क्या तैयारी करें? यह समझ नहीं आ रहा।

परीक्षा नियंत्रक ने कहा- एक महीने पूर्व दी गई थी
सूचना

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने कहा कि सत्र नियमित करने को लेकर राजभवन से लेकर हाई कोर्ट तक का दबाव है। ऐसे में लगातार परीक्षाएं कराकर ही इसे ट्रैक पर लाया जा सकता है।

इसके लिए पिछले ही महीने सभी विभागाध्यक्ष और कालेजों को पत्र भेजकर Model Question Paper उपलब्ध कराने को कहा गया था।

ये भी पढ़ें BRABU PG 1st Semester Exam Form : इस कारण नहीं भर सके पीजी सत्र 2021-23 1st सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म, अब 3 दिन ही मिलेगा समय, यहां जाने क्या है कारण

कुछ विभागों की ओर से ही यह उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थियों को भी चाहिए कि वे विभागों से संपर्क कर माडल प्रश्नपत्र प्राप्त कर परीक्षा की तैयारी में जुटें । परीक्षा इसी महीने 30 जनवरी, 2023 से शुरू होगी।

तिथि आगे बढ़ाने पर विभागाध्यक्षों की भी सहमति

1st सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने पर विभागाध्यक्षों ने भी सहमति जताई है। राजनीतिविज्ञान विभागाध्यक्ष डा. अनिल ओझा ने कहा कि माडल प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को 10 दिन पूर्व ही उपलब्ध कराया जा चुका है।

17 से पीजी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। ऐसे में फरवरी के दूसरे सप्ताह से इसका कार्यक्रम निर्धारित हो तो छात्र – छात्राओं को सुविधा होगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय