बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक पिछले सत्र में नामांकन लेने वाले 5300 विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ 15 तक रजिस्ट्रेशन का मौका

On: June 8, 2021 5:52 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर स्नातक पिछले सत्र में नामांकन लेने वाले 5300 विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए एक और मौका दिया गया है। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो. ललन झा ने बताया कि सत्र 2020-23 में विभिन्न कॉलेजों में ऑनस्पॉट नामांकन लिया गया था, लेकिन कॉलेजों की ओर से छात्र-छात्राओं की जानकारी विवि को नहीं भेजी जा सकी थी।

Details of Registration Fee with late fine (07.06.2021 To 15.06.2021)

Registration Fee – Rs. 200/- Each

Migration Fee – Rs. 150/-Each
(Other Board)

Late Fine – Rs. 500/-Each

Total – Rs. 850/- Each

बताया कि 15 जून तक का समय दिया गया है। बिहार बोर्ड के विद्यार्थियों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन और पांच सौ रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वहीं अन्य दूसरे बोर्ड के विद्यार्थियों को 150 रुपये अतिरिक्त माइग्रेशन शुल्क देना होगा। अभी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी कॉलेजों को रिमाइंडर भेजा गया था, लेकिन लॉकडाउन हो जाने के कारण इसमें विलंब हो गया।

एमआइटी को भेजी गई एनबीए की रिपोर्ट, सिविल को दी मान्यता, लेदर टेक्नोलॉजी 20 अंकों से चूका

राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एनडीए) की ओर से अंको की रिपोर्ट एमआइटी मुजफ्फरपुर को सौंप दी गई है। पीयर टीम ने मार्च में कॉलेज के सभी ब्रांच का मूल्यांकन किया था। कॉलेज के एकलौते सिविल ब्रांच को एनबीए ने मान्यता दी है। एकेडमिक इयर 2021-22 और 22-23 के लिए सिविल ब्रांच को मान्यता दी गई है। इस विभाग को 1000 में से 700 अंक मिले हैं। वहीं अन्य विभाग कुछ अंकों से मान्यता प्राप्त करने से चूक गए हैं।

शिक्षकों की कमी के कारण अन्य विभागों को मान्यता नहीं मिल सकी है। मैकेनिकल ब्रांच को 564 अंक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच को 536 अंक, इलेक्ट्रिक्ल ब्रांच को 517 अंक, लेदर टेक्नोलॉजी ब्रांच को 580 अंक और आइटी ब्रांच को 561 अंक दिए गए हैं। मान्यता प्राप्त करने के लिए छह सौ अंक प्राप्त करने होते हैं। इसमें लेदर टेक्नोलॉजी ब्रांच को महज 20 अंक कम होने की वजह से मान्यता नहीं मिल सकी।

कॉलेज के शिक्षकों ने कहा कि अगले सत्र में सभी विभागों की ओर से पूरा प्रयास किया जाएगा कि हर क्षेत्र में कॉलेज बेहतर बने। बता दें कि कॉलेज के सभी विभागों का एनबीए से मूल्यांकन कराना अनिवार्य है। सूबे में इकलौते एमआइटी के ही सिविल ब्रांच को टीयर टू में एनबीए से मान्यता मिली है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य