बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक में 40 हजार सीटें रह जायेंगी खाली, नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं रुचि नहीं ले रहे

On: July 28, 2021 8:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2021-24 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 31 जुलाई को खत्म हो जायेगी. छात्रों की डिमांड पर ही 15 से 31 जुलाई तक नामांकन के आवेदन के लिए जो ऑनलाइन पोर्टल बना है.

सीटों को भरना विवि प्रशासन के लिए मुश्किल

विवि प्रशासन उसे ओपन कर दिया था. यही नहीं, अन्य सालों की अपेक्षा इस बार सबसे ज्यादा डेढ़ लाख से अधिक सीटें निर्धारित भी की गयी है, लेकिन इन सीटों को भरना विवि प्रशासन के लिए मुश्किल हो जायेगा.

अब तक कुल 1.16 लाख 170 आवेदन ही प्राप्त

अभी तक ऑनलाइन आवेदन करने की जो रफ्तार है. अगर यही रफ्तार रही, तो प्राइवेट कॉलेज के साथ सरकारी कॉलेज में भी इस बार बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जायेंगी. बीते 12 दिनों से ऑनलाइन पोर्टल खुला है, लेकिन अब तक महज 21 हजार ही आवेदन जमा हुआ है. यूएमआइएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन झा ने बताया कि अब तक कुल 1.16 लाख 170 आवेदन ही प्राप्त हुआ है लगभग 40 हजार सीटें अभी भी खाली है जो छात्र-छात्राएं अब तक नामांकन के लिए अप्लाई नहीं कर पाये हैं.

अगस्त महीने में मेरिट लिस्ट प्रकाशित

वे हर हाल में 31 जुलाई से पहले कर लें. इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा. अगस्त महीने में मेरिट लिस्ट प्रकाशित कर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी.

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now