बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

स्नातक में नामांकन के लिए 16 हजार सीट के लिए 34 हजार की दावेदारी

On: July 22, 2021 5:07 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

स्नातक में नामांकन के लिए बीआरए – बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अबतक एक लाख सात हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है इतिहास में कुल सीट से दोगुने छात्रों का आवेदन अभी ही आ गया जबकि आवेदन करने के लिए अभी नौ दिन का समय बचा है। 16 हजार सीट के लिए इतिहास में 34 हजार छात्रों ने अभी दावेदारी पेश की है।

बुधवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि छात्र आवेदन के दौरान कोटे बाला प्रमाण पत्र और अन्य सर्टिफिकेट ठीक से पोर्टल पर अपलोड करें पिछली बार कई तरह की गड़बड़ी सामने आयी थी छात्र सही-सही अपना आवेदन भरें।

इधर, इतिहास के बाद भूगोल में 14 हजार, हिन्दी में 11 हजार, मनोविज्ञान में नौ हजार व होमसाइंस व कॉमर्स में सात- सात हजार छात्रों के आवेदन आये हैं जुलाजी में 5631 छात्रों ने आवेदन किया है। दूसरी तरफ अन्य आठ विषयों में छात्रों का आवेदन दोहरे अंक में भी नहीं है। जबकि सात ऐसे विषय हैं जिसमें एक डिजिट में ही छात्रों ने अबतक आवेदन किया है।

फिलहाल 30 जुलाई तक विधि ने ऑनलाइन आवेदन का समय है। कुल सीटों की तुलना में इस वक्त आवेदन की संख्या कम है। 82 कॉलेजों के लिए एक लाख 55 हजार सीटें हैं। वहीं प्राकृत व जैनोलाजी, नेपाली, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक-एक, पब्लिक में एडमिनिस्ट्रेशन में दो, मैथिली व भूगर्भशास्त्र में चार-चार आवेदन आए हैं।

सीबीएसई छात्रों को एक हफ्ते का मिलेगा समय

सीबीएसई छात्रों के लिए विवि समय देगा 31 जुलाई को सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आना है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने कहा कि सीबीएसई छात्रों को भी स्नातक में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। उनके लिए एक सप्ताह का समय बढ़ाया जाएगा। 30 जुलाई के बाद एक सप्ताह का समय बढ़ाया जाएगा।

इसमें सीबीएसई के साथ अन्य बोर्ड के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। 15 अगस्त के आसपास पहली मेधा सूची जारी की जा सकती है। विवि सभी कॉलेजों का सेंट्रलाइज मेरिटलिस्ट जारी करेगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now