बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

रजिस्ट्रेशन में फंसे बिहार यूनिवर्सिटी के 22 हजार विद्यार्थी ,नहीं भर सकेंगे परीक्षा फार्म

On: May 29, 2021 7:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विवि के 22 हजार छात्र रजिस्ट्रेशन नहीं होने से फंस गये हैं. इनमें आठ हजार छात्र वोकेशनल कोर्स के हैं और 14 हजार छात्र स्नातक पार्ट वन सत्र 2020-23 के वोकेशनल के छात्रों ने पिछले वर्ष दाखिला लिया था.

बिहार विवि छात्र बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं भर सकेंगे परीक्षा फार्म

लेकिन, रजिस्ट्रेशन के समय विवि प्रशासन ने यह कहकर रोक लगा दी गयी कि जिन सीटों पर दाखिले हुए हैं उसे राज्य सरकार से मान्यता नहीं मिली है. इन छात्रों की परीक्षा इस वर्ष होने चाहिए थी.

कॉलेज खुलते ही छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो जायेगा

बिहार विवि के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि कोरोना बीतते ही सीटों को सरकार के पास अनुमति के लिए भेज दिया गया है. उधर, स्नातक पार्ट वन के छात्रों के रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर विवि के यूएमआइएस कॉर्डिनेटर प्रो ललन कुमार झा ने बताया कि कॉलेजों ने देर से एडमिशन लिया. इसलिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन पीछे रह गया, कॉलेज खुलते ही छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो जायेगा.

आठ हजार वोकेशनल कोर्स के छात्रों की परीक्षाएं भी फंसी

आठ हजार वोकेशनल के छात्र भी इसमें शामिल रजिस्ट्रेशन नहीं होने से वोकेशनल कोर्स के छात्रों की परीक्षाएं भी फंस गयी है. जब तक सीटों का मान्यता नहीं मिल जाती, इनकी परीक्षाएं नहीं होंगी. इनमें ज्यादातर छात्र बीबीए व बीसीए के हैं. उधर, विवि के एक अधिकारी ने बताया कि वोकेशनल कोर्स की सीटों के रजिस्ट्रेशन पर सरकार की सोच अलग है.

कुछ बैठकों में सरकार के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी कोर्स चलाने के लिए आर्यभट्ट नॉलेज विवि है, फिर ये कोर्स दूसरे विवि में क्यों चले. हालांकि रजिस्ट्रार ने बताया कि विवि में यह कोर्स पुराने हैं. इसलिए छात्रों के रजिस्ट्रेशन में कोई दिक्कत नहीं आयेगी.

IMG 20210224 WA0066
Zeebihar

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य