बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : स्नातक सत्र 2022-25 में 2 लाख सीटों पर होगा नामांकन, 1st मेरिट लिस्ट इस तारीख को, यहाँ जाने क्या है संभावित कट ऑफ

On: July 3, 2022 5:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG ADMISSION 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी में इस वर्ष स्नातक पार्ट-वन की सीटें बढ़कर दो लाख तक पहुंच सकती हैं। पिछले वर्ष स्नातक पार्ट वन में एक लाख 56 हजार सीटें थीं जिन पर एक लाख 13 हजार छात्रों के दाखिले हुए थे। इस वर्ष एक लाख 38 हजार छात्रों ने स्नातक में आवेदन किये हैं। हालांकि अभी सीटों की संख्या तय नहीं है।

कई नये कॉलेज जुड़े हैं, उनकी सीटें इस बार स्नातक में जोड़ी जायेंगी

शनिवार को बिहार विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक की सीटें एडमिशन कमेटी की बैठक के बाद तय की जायेंगी। कई नये कॉलेज जुड़े हैं, उनकी सीटें इस बार स्नातक में जोड़ी जायेंगी। बिहार विवि में 30 जून तक स्नातक पार्ट वन में दाखिले लिए आवेदन लिये गये। पांच जुलाई को पहली मेरिटलिस्ट आने की उम्मीद है।

BRABU : अच्छी खबर! अगले छह महीने में होंगी P.G. की छह और स्नातक की चार परीक्षाएं, परिणाम भी नवंबर तक, यहाँ जाने सभी लेटेस्ट अपडेट

यूनिवर्सिटी के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो टीके डे ने बताया कि इस बार का कटअफ सीटों की संख्या के हिसाब तय किया जायेगा। इस बार कटअफ पिछली बार से कम जा सकता है। साइंस में 70 से 80 प्रतिशत तो आर्ट्स के विषय में 65 से 70 प्रतिशत तक कटअफ जा सकता है। आर्ट्स के हर विषय में कटअफ आवेदन के हिसाब से तय होता है।

हिस्ट्री और कॉमर्स में सबसे अधिक रह सकता है कटअफ

आर्ट्स में हिस्ट्री और कार्मर्स विषय में कटअफ अधिक रहने की संभावना है। हिस्ट्री विषय में 44 हजार आवेदन हुए हैं। कॉमर्स विषय में 5113 छात्रों ने आवेदन किया है। साइंस में जूलॉजी और गणित विषय का कटअफ अधिक रह सकता है। ।

एडमिशन कमेटी की बैठक एक से दो दिन में

यूएमआईएस कोआर्डिनेटर ने बताया कि इस बार इंटर में छात्रों का अच्छे अंक आये हैं, इसलिए कटअफ के पिछली बार की तरह ही रहने की उम्मीद है। पहली मेरिटलिस्ट के बाद छात्रों को दाखिले के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया जायेगा। बिहार यूनिवर्सिटी में एडमिशन कमेटी की बैठक एक से दो दिन में होगी।

Brabu परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट टू की परीक्षा में होंगे 50 सेंटर, इसी हफ्ते जारी होगा परीक्षा शेड्यूल

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now