बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार के यूनिवर्सिटी में परीक्षाओ का बेड़ा पार लगाता है गेस पेपर

On: April 1, 2021 6:02 AM
Follow Us:
---Advertisement---

स्नातक व पीजी के छात्र कम खरीदते हैं कोर्स की किताबें

स्नातक व पीजी पास करने के लिए छात्र किताबों से अधिक गेस पेपर खरीदते हैं । आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों संकायों के 60 फीसदी से अधिक छात्रों को इन्हीं गेस पेपर और क्वेश्चन बैंक पर भरोसा है। ये बिना टेक्स्ट बुक पढ़े डिग्री हासिल कर रहे हैं। परीक्षा से कुछ महीने पहले गेस पेपर खरीदने वालों छात्रों की भरमार लग जाती है। कॉलेजों के प्रोफेसरों से ले दुकानदारों तक का कहना है कि 40 फीसदी से कम छात्र कोर्स की किताबें खरीदते हैं या लाइब्रेरियों से किताबें निकालते हैं।

40 फीसदी छात्र किताब खरीदकर और लाइब्रेरी की किताबों से

IMG 20210401 055923

मोतीझील के दुकानदार रमेशकुमार ने कहा कि स्नातक या पीजी में छात्र गेस पेपर ही सबसे अधिक खरीदते हैं । टेक्स्ट बुक की जगह छात्र शॉटकॉट विधि अपनाते हैं। परीक्षा से दो महीने पहले गेस पेपर की जबर्दस्त बिक्री होती है। कहना है कि सबसे अधिक आर्ट्स के तमाम विषयों के छात्र इसे खरीदतेहैं । उन्हें इस गेस पेपर में गेस क्वेश्चन के साथ उत्तर भी मिल जाता है। कहना है कि तीनों संकायों के सभी विषयों में औसतन 60 फीसदी छात्र गेस पेपर ही खरीदते हैं। इसमें आर्ट्स के छात्रों की संख्या सबसे अधिक होती है।

किताबों की कीमत से भी छात्र होते हैं मजबूर

किताबों की कीमतों से भी छात्रों को टेक्स्ट बुक खरीदने में परेशानी होती है। दुकानदार मुकेश कुमार ने कहा कि गेस पेपर सौ से सवा सौ रुपये में मिलती है। जबकि एक-एक पेपर की किताबें कम से कम तीन सौ रुपये में आती है। औसतन किताबों की कीमत चार सौ तक | होती है। स्नातक में आठ ऑनर्स पेपर और चार सब्सिडियरी पेपर की पढ़ाई होती है। जबकि पीजी में 16 पेपर की पढ़ाई होती है।

IMG 20210401 060013

अधूरा ज्ञान

साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स में अधिक छात्र गेस पेपर से पास होते हैं हर साल

परीक्षा से दो महीने पहले गेस पेपर व क्वेश्चन बैंक की खूब होती है बिक्री

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now