बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

पांच साल से गायब सौ से अधिक रिसर्चरों की फाइलें बंद

On: February 16, 2021 5:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में रिसर्च के लिए रजिस्टर्ड करीब सौ से अधिक छात्रों की फाइलें बंद कर दी

गई हैं। इन शोधार्थियों के लिए गाइड कर पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन पहले ही किया जा चुका था।

अब पीजी विभागों की ओर से यह कार्रवाई की गई है इन्हें विभाग ने अवैध मानते हुए सूची से बाहर कर

दिया है। दरअसल, ये रिसर्च स्कॉलर रिसर्च शुरू करने के बाद पिछले पांच से छह वर्षों से गायब हैं इन

पीएचडी रिसर्च स्कॉलरों की सूची मंगाकर विश्वविद्यालय ने कार्रवाई की प्रक्रिया.

शुरू की है। केवल इतिहास विभाग में ही ऐसे शोधार्थियों की संख्या 20 से अधिक है। अब इनकी सीटें नए

पीएचडी एडमिशन टेस्ट के लिए जोड़ी जा रही हैं बताया जा रहा है कि अधिकतर छात्रों ने सिनॉप्सिस जमा

भी किया, लेकिन इसके बाद उनका पता नहीं चल सका।

image editor output image 2143069031 1612779485424

इसमें इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, दर्शनशास्त्र सहित विज्ञान के विषयों के शोधार्थी भी हैं। bihar university

विवि के प्रॉक्टर व पीजी इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. अजीत कुमार ने कहा कि जो छात्र पीएचडी टेस्ट पास

होने के बाद रजिस्टर्ड हुए और पांच साल तक आए ही नहीं उन्हें विभाग ने वैध मानने से इंकार कर दिया है।

रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लंबे अरसे से विवि नहीं आये
विभागों ने इन्हें अब वैध मानने से किया इंकार, सूची अलग

22 अभ्यर्थी सिर्फ इतिहास विभाग में हुए चिह्नित

image editor output image831016299 1612779510043
Click here

इन शोधार्थियों पर अब विचार नहीं होगा। सिर्फ इतिहास विभाग में ऐसे 22 अभ्यर्थी है। click here

वहीं, अन्य दो दर्जन विषयों में औसतन पांच से सात ऐसे शोधार्थी चिह्नित हुए हैं। इनपर विभाग अब विचार

नहीं करेगा। पीजी हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार राय ने कहा कि जो पांच-छह ऐसे शोधार्थी हैं, उनके नाम भेजे गये हैं अन्य के बारे में शिक्षकों से सूची मांगी गई है।

असम-बंगाल समेत कई प्रदेशों के छात्रों ने बीच में छोड़ा शोध: बीच में शोध कार्य छोड़ने बालों में काफी

संख्या में असम व बंगाल सहित अन्य प्रदेशों के छात्र हैं। वहीं, कई ने नौकरी होने के बाद पीएचडी बीच में ही छोड़ दी है।

जबकि कुछ ने बिहार के बाहर के विवि में पीएचडी का मौका मिला तो यहां से विभागीय कोरम पूरा किये

बिना निकल गये। अभ्यर्थी मनोज कुमार ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी।

इसी बीच उसकी नौकरी रेलवे में एसएम के पद पर हो गई। इसके बाद से पीएचडी पर ध्यान नहीं दिया।

उनके साथी पंकज को रांची में पीएचडी का मौका मिला तो उन्होंने यहां से शोध छोड़ दिया। bihar university

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य