बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : सेंट्रल लाइब्रेरी में हो रहा किताबों का डिजिटलाइजेशन ,पीजी नये सत्र के चार छात्रों ने ही ली लाइब्रेरी की सदस्यता

On: February 16, 2022 12:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी के सेंट्रल लाइब्रेरी में पीजी नए सत्र के सिर्फ चार छात्रों ने ही सदस्यता ली है। पीजी के सत्र 2020-22 में इस बार सात हजार छात्रों का दाखिला हुआ है। वहीं, पीएचडी के एक भी छात्रों ने सदस्यता नहीं ली है। पीएचडी के छात्रों को सदस्यता के लिए 1200 रुपये देने पड़ते हैं।

मेंबर बनने के लिए 1500 रुपये देने पड़ते

छात्रों के साथ शिक्षक भी किताबों से दूर हो गए हैं। पिछले तीन वर्षों से एक भी शिक्षक लाइब्रेरी के सदस्य नहीं बने हैं। शिक्षकों को मेंबर बनने के लिए 1500 रुपये देने पड़ते हैं। बिहर विवि की सेंट्रल लाइब्रेरी में 13 अप्रैल 2018 से 22 अक्टूबर 2021 तक 372 सदस्य बने। इनमें ऐसे छात्र हैं जिनका सत्र खत्म हो गया है। सेंट्रल लाइब्रेरी की मेंबरशिप रजिस्टर में पुराने शिक्षकों के नाम हैं, लेकिन अब ये शिक्षक रिटायर हो चुके हैं। अब ये शिक्षक लाइब्रेरी में नहीं आते हैं।

पीजी की लाइब्रेरी से भी किताब नहीं हो रहीं इश्यू : 

सेंट्रल लाइब्रेरी के अलावा पीजी विभागों की लाइब्रेरी से भी किताबें इश्यू नहीं हो रही हैं। शिक्षकों ने बताया कि लाइब्रेरी में छात्र नहीं आ रहे हैं। लाइब्रेरियन के नहीं रहने से किताबों को इश्यू करने वाला भी कोई नहीं है। कई वर्षों से लाइब्रेरी में नयी किताबें भी नहीं आयी है। इसलिए भी छात्र किताब इश्यू कराने नहीं आ रहे हैं। संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि लाइब्रेरी विवि की आत्मा होती है, इसे ठीक करने की जरूरत है। हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. सतीश राय ने बताया कि शोधार्थी और पीजी के छात्र विभाग की लाइब्रेरी से किताब ले जाते हैं। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अनिल ओझा ने बताया कि किताब इश्यू कराने का प्रतिशत बहुत कम है।

BRABU PG 2019-21 EXAM : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट क्लीयर नहीं, सेकंड की परीक्षा होगी, यहाँ जाने कब से शुरू होगी परीक्षाएं

सेंट्रल लाइब्रेरी में हो रहा किताबों का डिजिटलाइजेशन: 

सेंटल लाइब्रेरी में किताबों और रिसर्च थीसिसि का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। लाइब्रेरी में रखे दस हजार थीसिस का डिजिटलाइजेशन किया जा चुका है। विवि में काम करने वाली निजी एजेंसी ही इस काम को कर रही है। किताबों के पन्नों को अलग-अलग करके उसकी स्कैनिंग की जा रही है। इसके बाद उसे साफ्टवेयर से जोड़ा जोयगा। किताबों के डिजिटलाइजेशन में करीब तीन महीने का वक्त लगेगा।

उधर, सेंट्रल लाइब्रेरी में रखी कई किताबें खराब हो गयी हैं। नीचले तल के स्टॉक रूम में बाहर की तरफ खुलने वाली खिड़की टूटी होने से किताबों पर धूल और बरसात का पानी दोनों पड़ रहे हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य