यूनिवर्सिटी मे छात्रों के भरे गये स्नातक पार्ट-वन के परीक्षा फॉर्म का सत्यापन न होने से सैकड़ों छात्रों का एडमिट कार्ड रुक सकता है। विवि की ओर से छात्रों के फॉर्म को सत्यापन कराकर भेजने का आदेश दिया तो कॉलेजों की बैचेनी बढ़ गई है। अब कॉलेज आईडी व पासवर्ड न होने की बात कर रहे हैं।
बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट वन के परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा करने की आखिरी तिथि रविवार को पूरी हो रही है। शनिवार को आरएसएस कॉलेज, चोचहां ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा कहा कि उन्हें पोर्टल का आईडी पासवर्ड ही नहीं उपलब्ध कराया गया है। इस कारण ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कॉलेज को दो बार पहले ही आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराया जा चुका है।

कॉलेज प्राचार्य को सचिव के माध्यम से नया पासवर्ड के लिए आवेदन देने के लिए कहा गया है। वहीं, बिना संबद्धता कॉलेजों के छात्रों पर विवि की ओर से शनिवार को भी निर्णय नहीं हो सका। करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा फंसी हुई है। सात सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। इधर, विवि पार्ट-वन की परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है।
Rn college Telegram group – Click here
Rn college Facebook group – Click here
Bihar University info – Click here
- Mukhya Mantri Seekho Kamao Yojana 2026: हर महीने ₹10,000 तक स्टाइपेंड पाने का मौका, जानें आवेदन प्रक्रिया और पात्रता
- Bihar Ki Beti Startup Challenge Yojana 2026: बिहार की बेटियों को Startup शुरू करने के लिए मिलेंगे ₹50,000 से ₹2 लाख तक, जानें पूरी जानकारी
- Bihar Vridha Pension Online Apply 2026: ₹1100 Pension Online Application, Eligibility, Required Documents, & Status Check
- SSC GD Constable Result 2026 Out: Check Merit List, Physical Test Details & Download PDF @ssc.gov.in
- India Post GDS 2026 1st Merit List OUT: जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट, 23,757 पदों पर भर्ती का रिजल्ट यहां से चेक करें













