बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरएबीयू के 42 कॉलेजों में खोले जाएंगे डिस्टेंस सेंटर

On: June 10, 2021 5:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अधिक से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा मुहैया कराने के लिए कॉलेजों में भी डिस्टेंस सेंटर खोले जाएंगे। कॉलेजों के डिस्टेंस सेंटर में व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े कोर्स पढ़ाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति को लेकर कॉलेजों में यह व्यवस्था की जाएगी। इसको लेकर हायर एजुकेशन काउंसिल की ओर से प्रक्रिया चल रही है।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 42 कॉलेजों में डिस्टेंस सेंटर खुल सकता है। विवि में 39 पुराने व तीन नये सरकारी कॉलेज हैं। इन सेंटरों में उसी तरह पढ़ाई होगी जिस तरह दूरस्थ निदेशालयों में पढ़ाई होती है। कॉलेजों के डिस्टेंस सेंटरों की निगरानी विवि करेगा। इसका संचालन भी विवि की ओर से होगा।

इसके लिए अधिकारी व कर्मचारियों की भी तैनाती होगी। नई शिक्षा नीति के तहत इन योजनाओं पर काम होगा। छात्रों को जॉब ओरियंटेंड कोर्स को लेकर ये प्रक्रियाएं हो रही हैं। वोकेशनल कोर्स से जुड़े तमाम कोर्सों में छात्रों का नामांकन होगा। इसके लिए रेगुलेशन व ऑर्डिनेंस आदि भी तैयार कर पास कराया जाएगा। कॉलेजों में डिस्टेंस सेंटर खुल जाने से काम करते हुए छात्र आसानी पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हीं डिग्री मिल जाएगी।

डीडीई के छात्रों को परीक्षाओं का इंतजार :

बीआरएबीयू के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के छात्रों को परीक्षा इंतजार है। विवि की ओर से हायर एजुकेशन काउंसिल को प्रस्ताव भेजा चुका है। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के कारण इसमें कुछ समय लग रहा है। इसके तहत डीडीई के एक दर्जन से अधिक कोर्सों में नामांकन लेने वाले छात्रों की परीक्षा चार से पांच साल से नहीं हुई है। बताया जा रहा है कार्यालय खुल जाने के बाद यह प्रक्रिया अब जल्द होने की संभावना है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now