बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी की परीक्षा व सत्र को पटरी पर लाने के लिए राजभवन ने दिये निर्देश ,इस साल स्नातक की 05 परीक्षाएं,जाने सब कुछ

On: June 17, 2021 8:22 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को दुरुस्त करने को लेकर राजभवन ने निर्देश जारी किया है। परीक्षा व सत्र को पटरी पर लाने के लिए विवि तमाम तरह के निर्णय लेकर प्रक्रिया को अपना सकता है। हालांकि, इसकी जानकारी विवि की ओर से राजभवन को देनी होगी। दरअसल, राज्य के तमाम विवि कोरोना के कारण पिछड़ गये हैं। हालांकि, बीआरएबीयू की परीक्षा पहले से भी लंबित है। इसको लेकर विवि की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।

तीन दिन बाद होने वाली एकेडमिक काउंसिल व सिंडिकेट की बैठक में परीक्षा व एडमिशन को लेकर कई अहम निर्णय लिये जाएंगे। विवि अधिकारी ने कहा कि राजभवन की ओर से सत्र को पटरी पर लाने के लिए लगातार ठोस कदम उठाने का निर्देश आ रहा है। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना है। इसको लेकर पहले पिछले साल की परीक्षा जल्द कराने की रणनीति तैयार की जा रही है।

इसके बाद कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य रही और सरकार की ओर से परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी होते ही सभी लंबित परीक्षाएं जल्द से जल्द लेकर इस साल के अंत तक रिजल्ट जारी करने का प्रयास किया जाएगा। तमाम प्राचार्यों व पीजी विभागाध्यक्षों से इसको लेकर सलाह ली जाएगी।

बैठक का सांकेतिक विरोध करेंगे संबद्ध कॉलेज के शिक्षकः उधर, बिहार राज्य संबंध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ ने विवि में बुधवार को बैठक की। संयोजक डॉ. धर्मेंद्र कुमार चौधरी के अध्यक्षता में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पत्रों के आधार पर लिए जाने वाले परीक्षा का विरोध के साथ एकेडमिक काउंसिल का सांकेतिक विरोध का निर्णय लिया। सिंडिकेट की बैठक के जोरदार विरोध की घोषणा की। तय हुआ कि सभी सदस्यों को समझाने की कोशिश होगी कि छात्र हित में जो भी निर्णय लिया गया है उसमें काफी राशि खर्च होगी।

23 10 2018 22loca13 18560079 13341
तीन दिन बाद होने वाली एकेडमिक काउंसिल व सिंडिकेट की बैठक

शिक्षक को अनेक आर्थिक लाभों से वंचित भी किया गया है। बैठक में संत ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश मिश्रा, शशांक शेखर, मनोज कुमार सिंह, सीमा कुमारी, बबीता कुमारी, कुमारी नीलम, धीरेंद्र कुमार सिंह, वासुदेव भगत, मो. आजाद, विजय कुमार, शशि कुमार, किरण कुमारी श्यामाकांत तिवारी, अरुण कुमार, अजय कुमार सिंह, शैलेंद्र चौधरी ने विचार रखें।

बन रही रणनीति

बीआरएबीयू ने शुरू की कवायद, राजभवन को देने होगी पूरी जानकारी

परीक्षा सत्र को दुरुस्त करने के लिए राजभवन ने विवि को दिया निर्देश

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य