बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar News : शिक्षकों के लिए जरूरी खबर ! फिर से हो रहा बायोमेट्रिक सत्यापन, अगर नहीं लगा है थंब इंप्रेशन तो तुरंत करा लें

On: April 7, 2024 11:23 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Teacher News : बिहार के नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक का दर्जा देने के लिए बिहार विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा दक्षता परीक्षा ली गई है। इस परीक्षा में सीवान जिले से 10 हजार से अधिक शिक्षक शामिल हुए थे। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यापन करते समय लाइव फोटो भी ली गई।

इसके अलावा शिक्षकों को जिले के बीआरसी पर जाकर सत्यापन कराना था। इस दौरान कई शिक्षक अंगूठे का निशान नहीं बनवा सके। सत्यापन के दूसरे चरण में अब विभागीय निर्देश पर जिले में ऐसे शिक्षकों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

7 और 8 अप्रैल को होगा सत्यापन:

दरअसल, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के लिए दक्षता परीक्षा पास करने वाले शिक्षकों की बायोमेट्रिक जांच की नई तारीख जारी कर दी गई है। इसके तहत 7 अप्रैल को भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेया कोठी, दरौंदा तथा 8 अप्रैल को आंदर, हसनपुरा, दरौली, पचरुखी व रघुनाथपुर प्रखंड के शिक्षकों के अंगूठे का निशान लिया जायेगा।

देखा जाए तो सभी नियोजित शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यापन 11 से 27 मार्च के बीच उनके प्रखंड के बीआरसी में किया गया था, लेकिन कुछ शिक्षक छूट गये थे। अब उनका बायोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

सीवान के सदर बीआरसी में होगा बायोमेट्रिक सत्यापन:

डीईओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों का अंगूठा निशान और लाइव फोटो सत्यापन हो चुका है। इनमे कुछ शिक्षकों का सत्यापन कुछ कारणों से नहीं हो सका। वैसे शिक्षकों का सत्यापन संबंधित बीआरसी में ही कराया जा रहा है।

हालांकि, शिक्षकों की संख्या ज्यादा नहीं है, इस कारण इन शिक्षकों का सत्यापन एक ही स्थान पर करने का विचार हुआ है और उनकी सुविधा एवं सहुलियत के लिए जिला मुख्यालय के सदर बीआरसी में ही बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए स्थान का चयन किया गया है। जहां ब्लॉकवार शिक्षक पहुंचकर अपना सत्यापन करा सकेंगे।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC Exam Calendar 2026–27

SSC Exam Calendar 2026–27: नई परीक्षा तिथियों का शेड्यूल जारी, CGL, CHSL, JE, Stenographer, MTS, GD सहित सभी परीक्षाओं की जानकारी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: बिहार में पहली बार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा! बिहार में पहली बार Eligibility Test, जानें पूरा परीक्षा पैटर्न

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान TRE-4 में होगी बंपर शिक्षक बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

BPSC ADAO Exam Cancelled 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा रद्द